



मनोरंजन न्यूज़ डेस्क, इनकी पॉपुलैरिटी का कमाल ये है कि हिंदी दर्शकों के बीच भी साउथ की इन एक्ट्रेसेस को खूब पसंद किया जाता है। वेस्टर्न ड्रेस से ज्यादा भारतीय परिधान पहनना पसंद करती हैं ये अभिनेत्रियां साउथ की अभिनेत्रियों का इंडियन लुक आपको भी उनका दीवाना बना देगा। आजकल बॉलीवुड से ज्यादा साउथ इंडियन स्टार्स और उनकी फिल्मों की चर्चा हो रही है। साउथ फिल्मों की अभिनेत्रियों की बात करें तो कई शीर्ष अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। इनकी पॉपुलैरिटी का कमाल ये है कि हिंदी दर्शकों के बीच भी साउथ की इन एक्ट्रेसेस को खूब पसंद किया जाता है। वेस्टर्न ड्रेस से ज्यादा भारतीय परिधान पहनना पसंद करती हैं ये अभिनेत्रियां साउथ की अभिनेत्रियों का इंडियन लुक आपको भी उनका दीवाना बना देगा।फिल्म ‘पुष्पा’ से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना इंडियन वियर में कहर ढाती हैं। नेशनल क्रश कही जाने वाली यह अभिनेत्री खूबसूरती और मासूमियत से भरी है। पीले रंग के इस लहंगे में रश्मिका बेहद प्यारी लग रही हैं।
बाहुबली’ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी साउथ फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड के लिए काम नहीं किया, लेकिन वह देश भर में काफी लोकप्रिय हैं। अनुष्का को अक्सर ट्रेडिशनल वियर में देखा जाता है। साड़ी हो या लहंगा अनुष्का का लुक काफी रॉयल लगता है।
साउथ के बाद अब बॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख कर रहीं सामंथा भी बेहद खूबसूरत हैं। साड़ी में वह और भी खूबसूरत और एलिगेंट लगती हैं। बेज कलर की इस डिजाइनर साड़ी में समांथा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। फिल्म बाहुबली से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ का एक बड़ा नाम हैं। तमन्ना वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही आउटफिट्स में कमाल लगती हैं। हाईनेक ब्लाउज के साथ रेड ऑर्गेंजा साड़ी में एक्ट्रेस फैशन गोल्स देती नजर आ रही हैं।
सॉई पल्लवी साउथ फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी दिखने में बेहद ही मासूम नजर आती हैं। भारतीय पारंपरिक परिधान में साईं और भी खूबसूरत लगती हैं। साईं इस लाल साड़ी में सादगी की प्रतिमूर्ति हैं।