

साल 2022 में साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा, जिनमें केजीएफ 2, आरआरआर और कांटारा जैसी फिल्में शामिल हैं। कमाई के मामले में इन फिल्मों ने बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। बॉलीवुड में इस साल भूला भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और दृष्टि 2 रिलीज हुई। अब बारी है 2023 की, जब बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3 और साउथ एक्टर प्रभास की आदिपुरुष शामिल हैं।
पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके साथ ही जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म से बादशाह खान करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म से शाहरुख खान को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म कितना अच्छा प्रदर्शन करती है।
टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 2023 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। वहीं, फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘एक था टाइगर’ का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था। दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2017 में आया था। जानकारी के मुताबिक टाइगर 3 तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
आदिपुरुष
आदिपुरुष में साउथ के बेहतरीन अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म जब से अनाउंस हुई है तभी से चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद डेट रीशेड्यूल की गई। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। यह फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि कृति सेनन माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा साल 2023 में अर्जुन कपूर की डॉग, सिद्धार्थ मल्होत्री की मिशन मजनू, जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की तेहरान और गांधी गोडसे-एक युद्ध जैसी फिल्में भी देखने को मिलेंगी.