

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारे इस साल माता-पिता बने हैं। कुछ ने सरोगेसी का सहारा लिया। नए सितारे आ गए हैं। कुछ सालों बाद उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर भी देखा जा सकता था।
22 जनवरी 2022: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।
31 जनवरी 2022: अभिनेता कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनकी पत्नी नैना बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है।
11 फरवरी, 2022: टीवी एक्टर इकबाल खान की पत्नी स्नेहा ने बेटी को जन्म दिया।
24 फरवरी 2022: आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने मुंबई में बेटी को जन्म दिया।
12 मार्च, 2022: टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी मां बनीं। उन्होंने मुंबई में एक बेटी को जन्म दिया।
3 अप्रैल 2022: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया एक बेटे के माता-पिता बने।
19 अप्रैल 2022: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मां बनीं। एक पुत्र को जन्म दिया।12 मई 2022: अभिनेता निकितिन धीर और अभिनेत्री कृतिका सेंगर माता-पिता बने। कृतिका ने एक बेटी को जन्म दिया है।
24 मई 2022: टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने अभी कुछ दिनों पहले ही बेबी बॉय को जन्म दिया है. दिशा के पति मयूर पड़िया और उनके भाई मयूर वकानी ने इस बात की पुष्टि की है.
20 अगस्त 2022: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया।
9 अक्टूबर, 2022: अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।
6नवंबर 2022: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन गए हैं। आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है।
11 नवंबर 2022: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी माता-पिता बने। देबिना ने एक बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले देबिना ने अप्रैल 2022 में भी एक बेटी को जन्म दिया था।
12 नवंबर 2022: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक बच्ची के माता-पिता बने।
3 दिसंबर 2022: अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री और अभिनेत्री शिल्पा सकलानी एक बच्ची के माता-पिता बने।